बुलंदशहर, फरवरी 7 -- कोतवाली नगर क्षेत्र में एक महिला को मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाने और निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शांति नगर भूड़ निवासी युवती ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने वर्ष 2025 में कोतवाली नगर थाने में एक मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें अलीगढ़ जनपद के बन्ना देवी थाना क्षेत्र निवासी रितिक व उसके परिजन नामजद हैं। यह मुकदमा संबंधित धाराओं में दर्ज हुआ था और इसका आरोप पत्र पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रेषित किया जा चुका है। पीड़िता का आरोप है कि इसके बावजूद आरोपी व उसके परिजन लगातार उसे परेशान कर रहे हैं। फर्जी आईडी बनाकर व्हाट्सएप के माध्यम से संदेश भेजे जा रहे हैं और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। धमकी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.