हापुड़, जनवरी 15 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अहमदपुर नया गांव में मुकदमा वापस लेने का दवाब बनाने के लिए एक युवक पर जानलेवा हमला कर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम अहमदपुर नया गांव निवासी मांगेराम ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 11 जनवरी को उसका पुत्र रवि गांव के सुखबीर के कलेसर वाली चकरोड पर टहलने के लिए अपने दोस्त अंकित और रविन्द्र के साथ गया था। तभी गांव के ही नवीन, नकुल, प्रदीप उर्फ लाला, लोकेन्द्र, सत्यवीर, दीपक ने उनके पुत्र रवि को जान से मारने की नियत से घेर लिया था। पुत्र के ऊपर तमंचे से फायर किया लेकिन वह मिस हो गया था। आरोपियों ने पुत्र के साथ चाकू व लाठी डंडे व तमंचे की बट से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पीड़ित ने आरोपिय...