फिरोजाबाद, जनवरी 4 -- टूंडला के गांव मोहम्मदाबाद निवासी हत्याभियुक्तों द्वारा मुकदमा वापस लेने का दवाब एक युवक पर बनाया जा रहा है। मुकदमा वापस नहीं लेने पर उसको हत्या की धमकी दी है। प्रिंस कुशवाह पुत्र विनोद कुमार कुशवाह निवासी मोहम्मदाबाद द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमा में कहा है कि विगत 26 दिसंबर को उसके पिता की हत्या कर दी गई थी। अभियुक्त गिरफ्तार होकर जेल चले गए थे तथा वर्तमान में अभियुक्त सचिन पुत्र सुभाष, पंकज पुत्र केशवदेव निवासीगण मोहम्मदाबाद जमानत पर हैं। सोनू पुत्र रमेश चंद्र के साथ मिलकर दोनों ही उसके घर की रैकी कर रहे हैं। विगत 31 दिसंबर को शाम पांच बजे जब वह घर पहुंचा तो उक्त तीनों लोग आए और मुकदमा वापस लेने का दवाब बनाया। जब मना किया तो बोले फैसला कर ले अन्यथा उसका भी हाल उसके बाप जैसा होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...