लखनऊ, दिसम्बर 9 -- काकोरी, संवाददाता। पारा के वादरखेड़ा के मोबाइल एसेसरीज के थोक विक्रेता आदित्य मौर्या ने जानलेवा हमले के आरोपियों पर दर्ज मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सोमवार देर रात मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित आदित्य के मुताबिक दो महीने पहले राकेश, मुकेश, रामू, महेश, सुंदरलाल, अमन, तरुण और ओम नारायण तिवारी ने रुपयों के लेनदेन के विवाद पर जानलेवा हमला किया था। आरोप है कि मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद भी पुलिस की हीलाहवाली के चलते कार्रवाई नहीं हुई। जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए और वह फोन कर केस वापस लेने का दबाव बनाने लगे। केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एक आरोपी के मोबाइल नंबर से मिली धमकी की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। इंस्पेक्टर सु...