गंगापार, नवम्बर 26 -- पहले से चल रहे मुकदमे को वापस लेने से इंकार करने पर युवक को गालियां दी गई और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मऊआइमा थाना क्षेत्र के किंगरिया का पूरा निवासी मान सिंह पुत्र फूलचंद्र का आरोप है कि उसके विपक्षी ने यह धमकी दी कि तुम मेरे ऊपर से मुकदमा वापस ले लो। आरोप है कि इंकार करने पर गालियां दी गई और जान से मारने की धमकी दी गई। मान सिंह ने मऊआइमा थाने में आरोपी अनिल कुमार यादव तथा एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.