कानपुर, जनवरी 1 -- कानपुर, संवाददाता। कोतवाली में एक महिला ने मुकदमा वापस नहीं लेने पर दामाद पर साथियों के साथ मिलकर मारपीट और धमकाने का मुकदमा दर्ज कराया। लालबंगला निवासी बीना कौशल के अनुसार बेटी का तलाक का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि विपक्षी पक्ष और उसके अधिवक्ता द्वारा बेटी पर लगातार केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। विरोध करने पर नौकरी खत्म कराने और कचहरी परिसर में अपमानित करने की धमकी दी। बीती 23 दिसंबर को उनका बेटा कचहरी पहुंचा। इस दौरान दामाद ने साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौज व मारपीट की। कोतवाली थाना प्रभारी जगदीश पांडेय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...