बेगुसराय, अक्टूबर 10 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार व्यवहार न्यायालय के द्वारा शुक्रवार को आरबीएस कॉलेज तेयाय में राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान के अन्तर्गत छात्रों को कानून की कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। व्यवहार न्यायालय के जज करूणानिधि प्रसाद आर्या ने कहा कि छात्रों और नौजवानों को उनके अधिकार और कर्त्तव्य को जानना जरूरी है। उन्होंने कहा कि न्यायालयों में बढ़ते मुकदमों का बोझ को देखते हुए न्यायिक व्यवस्था ने दो पक्षों के बीच उत्पन्न विवाद को सुलझााने के लिए मध्यस्था करने की जरूरत समझी। जिला जज ने कहा कि लोगों को मुकदमा नही, समाधान चुनना चाहिए। समाज में शांति और न्याय के लिए यह सबसे सुगम और सस्ता रास्ता है। जज ने बताया कि कई ऐसे वाद हैं जो आसानी से मध्यस्थता के सहारे हल किए जा सकते हैं। लेकिन मुकदमों के द्वारा उसे वर्षों...