बाराबंकी, फरवरी 16 -- सूरतगंज। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में करीब आठ दिन पहले एक चिकित्सक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। लेकिन आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि विपक्षी द्वारा धमकी भी दी जा रह है। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत की थी। नौ फरवरी को हुई थी घटना: अमेरा गांव निवासी डा. गोविंद वर्मा एक निजी चिकित्सक हैं। नौ फरवरी की रात वह अपनी क्लीनिक से अपनी कार से वापस घर लौट रहे थे। इनका आरोप था कि रास्ते में कार सवार कुछ लोग खड़े थे। विपक्षी ने कार रोकने का इशारा किया। जब उन्होंने कार नहीं रोकी तो विपक्षी ने तमंचों से उनपर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें उनकी कार के शीशे टूट गए थे। पीड़ित ने थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस कार्रवाई में लापरवाही बरतने लगी...