श्रावस्ती, जनवरी 8 -- श्रावस्ती, संवाददाता। अधिवक्ता पर हुए प्राण घातक हमले में मुकदमा दर्ज न होने व न्यायालय परिसर में अलाव की व्यवस्था न होने से आक्रोशित वकीलों ने प्रदर्शन किया। साथ ही पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ से मिले कार्रवाई के आश्वासन पर अधिवक्ता शांत हुए। माडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन श्रावस्ती के अध्यक्ष सुरेश चन्द्र तिवारी की अगुवाई में गुरुवार सुबह भारी संख्या में अधिवक्ता एकत्र होकर दीवानी के मुख्य द्वार के सामने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करने लगे। साथ ही पुलिस व प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी भी की। प्रदर्शन की सूचना पाकर मौके पर भिनगा एसडीएम आशीष भारद्वाज व सीओ सतीश चंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन का कारण जाना और कार्रवाई का आश्वासन देते हुए अधिवक्ताओं को समझा बुझाकर शांत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.