मथुरा, दिसम्बर 15 -- थाना रिफाइनरी अंतर्गत राधा टाउन कॉलोनी में रविवार सुबह मामूली कहासुनी के बाद आक्रोशित युवक ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली दरवाजे से पार निकलती हुई कमरे में अंदर खड़े पूर्व सैनिक के सीने में लग गई, जिसकी बाद में मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी करते हुए शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के बेटे की तहरीर पर नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। भूतपूर्व सैनिक गजेन्द्र सिंह (62) पिछले करीब दस साल से राधा टाउन कालोनी, टाउनशिप, रिफाइनरी स्थित अपने ग्राउंड फ्लोर पर बने फ्लैट-134 में सैंट्रल स्कूल की रिटायर प्रिंसीपल पत्नी और बेटे के साथ रह रहे थे। उनके ऊपर वाले फ्लैट में विष्णु चौधरी निवासी भंकरपुर, बसैला, राया किराये पर रहा रहा है। बताते हैं...