रांची, अप्रैल 1 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने फ्लाईओवर रैंप निर्माण का विरोध कर रहे आदिवासियों पर मुकदमा फिर कार्रवाई नहीं करने के निर्देश पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि पहले तो सरहुल पर्व मनाने वालों को डराने के लिए उन पर एफआईआर करो। फिर सहानुभूति बटोरने के लिए इस एफआईआर पर किसी पर कोई कारवाई नहीं करने का निर्देश दे दो। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सही में सरहुल पर्व की भावना का एहसास है तो सबसे पहले उन पुलिस वालों को निलंबित कर कठोर कार्रवाई करें, जिन्होंने ये एफआईआर की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.