मुजफ्फर नगर, जनवरी 3 -- कोतवाली क्षेत्र के चंद समंद गांव में किसानों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि प्रदेश की सरकार किसानों के साथ मुआवजे में भेदभाव कर रही है। क्षेत्र के दर्जनों गांव में हाई टेंशन लाइन का काम चल रहा है, जिसमें ठेकेदार खंबे और तार लगा रहे हैं। शनिवार को ठेकेदार कार्य की जांच करने पहुंचे। किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि खंबा लगाने के दौरान किसानो की फैसले बर्बाद होती है। किसानों को जो मुआवजा दिया जाता है वह कम है। बताया कि प्रदेश सरकार किसानों को 200 प्रतिशत मुआवजा दे रही है जबकि राजस्थान में किसानों को चार सौ प्रतिशत तक का लाभ दिया जा रहा है। आरोप है की ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा उन्हें लगातार गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की तर्ज पर प्रदेश किसानों को मुआवजा दे ।अगर ऐसा नहीं होता है तो किसा...