मोतिहारी, फरवरी 24 -- मोतिहारी, हिप्र.। हाजीपुर-सुगौली नई रेल लाइन निर्माण परियोजना के तहत रैयत अपना कागज 20 मार्च तक प्रस्तुत नहीं करते है तो समझा जायेगा कि उन्हें मुआवजा लेने में रुचि नहीं है। मौजा सिसवा पटना, खजुरिया चादर , बरवा, मुरली खास, बीजधरी माफी, बैवैशखवा, बीजधरी निजामत, लोहरगॉवा, सेवराहों, दुधही, घीवाढ़ार, चड़रहिया, अमवा, अहिरौलिया ,खजुरिया-1, बरवा, सभी संबंधित रैयतों को भू-अर्जन वाद में अधिग्रहित भूमि का मुआवजा प्राप्त करने के तहत नोटिस निर्गत की गयी थी। भू-अर्जन वाद में हित सम्बद्ध व्यक्ति समझा गया है तथा समुचित कागजात प्रस्तुत करने पर आपको मुआवजा दिया जाना है। अभी तक उक्त प्रतिकर की राशि प्राप्त करने के लिए दावा एवं वांछित कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया है। जिस कारण मुआवजा का भुगतान नहीं किया जा सका है। 20 मार्च तक अपना दावा ...