चंदौली, दिसम्बर 27 -- टांडाकला, हिन्दुस्तान संवाद जिले में पिछले दिनों आए 'मोथा तूफान' और भारी बरसात से किसानों को हुए भारी नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर शुक्रवार को कांग्रेसजन प्रदर्शन करने जा रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने अनुमति न होने का हवाला देते हुए प्रदर्शन रोक दिया। इसे लेकर कांग्रेसजनों की तीखी नोकझोंक हुई। कांग्रेस जिला महासचिव दिलीप यादव के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन कार्यक्रम को जिला प्रशासन ने अनुमति न होने का हवाला देते हुए रोक दिया। कांग्रेस नेता दिलीप यादव ने प्रदर्शन का ऐलान किया था। कार्यकर्ता जैसे ही प्रदर्शन के लिए एकजुट हुए, मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। प्रशासन का कहना था कि इस कार्यक्रम के लिए पूर्व में कोई लिखित अनुमति नहीं ली गई थी।

हिंदी ...