नोएडा, फरवरी 22 -- आरोपियों ने वारदात को हादसे का रूप देने का प्रयास किया पिता की शिकायत पर तीनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज रबूपुरा, संवाददाता। कलूपुरा गांव में मुआवजे की रकम के बंटवारे को लेकर बड़े भाई ने बेटे और ससुर के साथ मिलकर अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। वारदात को हादसे का रूप देने के लिए आरोपियों ने मृतक के शव और उसकी बाइक को सड़क किनारे फेंक दिया। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि कलूपुरा का रहने वाला 26 वर्षीय सुखदेव शर्मा तीन दिन पहले घर से बाइक लेकर निकला था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। रविवार सुबह गांव से थोड़ी दूरी पर सड़क किनारे लहूलुहान हालत में उसका शव पड़ा मिला। शव के पास ही टूटी हालत में उसकी बाइक और हेलमेट पड़ा था। शुरुआत में ग्रामीणों क...