कुशीनगर, फरवरी 18 -- कप्तानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कप्तानगंज स्थित एक निजी अस्पताल में 7 फरवरी को डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत हो गयी थी। मंगलवार को परिजनों ने अस्पताल पर पहुंचकर हंगामा किया तथा जच्चा की स्थिति गंभीर होने का आरोप लगाकर इलाज हेतु मुआवजा दिए जाने की मांग की। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन से परिजनों की झड़प हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर आक्रोशित परिजनों को शांत किया और वहां से हटाया। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान प्रसूता के पेट के आंतरिक नस कट गए थे, जिसके चलते प्रसूता की स्थिति गंभीर हो गई थी। इसके बाद अस्पताल द्वारा 7 फरवरी को ही प्रसूता को आनन फानन में रेफर कर दिया गया था। प्रसूता के पति मंजेश कुमार कनौजिया के मुताबिक जब प्रसूता को लेकर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर पहुंचे तो स्थिति गंभीर होने के नाते मेडिकल कॉलेज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.