फतेहपुर, दिसम्बर 2 -- विजयीपुर, संवाददाता। किशनपुर थाना क्षेत्र में संचालित संगोलीपुर मोरंग खदान के रास्ते को किसानों ने जमीन का मुआवजा न देने का आरोप लगाते हुए वाहनो का रास्ता रोक दिया तथा मुआवजा न मिलने तक रास्ता जाम रखने की चेतावनी दी है। क्षेत्र में संचालित संगोलीपुर मोरंग खदान के रास्ते में लगातार किसानों से विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिन हुए किसानों के हंगामा और विवाद के बाद हुई पंचायत में एक दिसंबर तक किसानों को उनके खेत का मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन समय पर किसानों को मुआवजा न मिलने पर सोमवार शाम किसान विनीत गर्ग, कन्धई निषाद, मुलायम यादव, राजेश निषाद, राम सुमेर, राजेंद्र निषाद, राम प्रसाद, केशव निषाद, राजकुमार आदि ने अपने खेत के रास्ते बांस लगाकर वाहनों का रास्ता रोक दिया जिससे मोरंग लगे वाहनों का आ...