देवरिया, फरवरी 24 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सलेमपुर बाईपास से नवलपुर होते हुए भागलपुर तक प्रस्तावित फोरलेन निर्माण में अधिग्रहित भूमि का उचित मुआवजा न मिलने पर किसानों में आक्रोश है। इसे लेकर बरहज के पूर्व विधायक स्वामीनाथ भाई ने सोमवार को तहसील पहुंच कर एसडीएम दिशा श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी भूमि का वाजिब मूल्य नहीं दिया गया है। कई किसानों को अभी तक भुगतान भी नहीं हुआ है, जिससे वे आर्थिक संकट में हैं। यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो 26 फरवरी को दोपहर 12 बजे लक्ष्मण चौराहे पर किसानों व सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। सपा जिला सचिव देशराज यादव ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है। उनके साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार यदि किसानों की हितैषी है तो अधिग्रहित भूमि का भुगतान प्रशा...