देवरिया, फरवरी 18 -- भागलपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत ईशारू और भागलपुर के बीच फोर-लेन 727 बी निर्माण में मुआवजा नहीं मिलने का आरोप लगा किसानों ने मिट्टी खनन का कार्य मंगलवार को रोक दिया। नवलपुर से सिकन्दर पुर तक 44 किमी सड़क का चौड़ीकरण का कार्य हो रहा है। लेकिन मुआवजे का शत प्रतिशत भुगतान नहीं हुआ है। किसानों का कहना है कि कागजात जमा करने के बाद भी आज तक मुआवजा नहीं मिला है जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक मिट्टी का कार्य नहीं होने देंगे। कार्यदाई संस्था के अफसरों व राजस्व विभाग ने किसानों को समझाने का प्रयास किया पर बात बन नही पाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...