नैनीताल, सितम्बर 12 -- भवाली। नगर के बाजार में बीते दो जून की रात हुए भीषण अग्निकांड से घर और दुकानें जलकर राख हो गई थीं। लोगों ने पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की थी। बीते गुरुवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से कुछ लोगों को मुआवजा दिया गया है। जिस पर व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे और पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा पंकज अद्वेती ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्या का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को इससे राहत मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...