धनबाद, नवम्बर 28 -- बलियापुर, प्रतिनिधि। सड़क हादसे में मारे गए कार्तिक सहिस के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बलियापुर-पतलाबाड़ी रोड जाम कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव दिन के दो बजे दुधिया पहुंचा। इसके बाद परिजन व ग्रामीण रोड पर सड़क पर आ गए। नारेबाजी करते हुए जाम कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की, पर ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। बाद में सीओ पहुंचे और मुआवजा दिलाने के आश्वासन दिया। इसके बाद जाम हटा। मौके पर अधर सहिस, शंकर सहिस, अजय सहिस, बाबु सहिस, लालमोहन मुखी, विश्वनाथ सहिस आदि मौजूद थे। गौरतलब है कि बुधवार को सड़क दुर्घटना में कार्तिक सहिस की मौत हो गई थी। सड़क दुर्घटना में बीसीसीएलकर्मी घायल, गंभीर झरिया-बलियापुर रोड स्थित केंदुआटांड़ के पास तीन बजे हुइ सड़क दुर्घटना में मुकुंदा गांव के दिनेश...