कटिहार, फरवरी 17 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। नगर पंचायत के नया हाट में लगी भीषण अगलगी से पीड़ित दुकानदारों का गुस्सा सोमवार को सड़क पर फूट पड़ा। अग्नि पीड़ित दुकानदारों ने मुआवजा और राहत की मांग को लेकर एनएच 31 को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। जाम की वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सब कुछ जल गया, अब परिवार कैसे चलेगा? जाम कर रहे दुकानदारों का कहना था कि आग में उनकी दुकानें, नकदी, कागजात और करोड़ों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। कई दुकानदारों ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर दुकान का सामान मंगाया था। अब दुकान जलने के बाद उनके सामने रोजी-रोटी के साथ परिवार के भरण-पोषण का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ितों को समझाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.