प्रयागराज, मार्च 31 -- प्रयागराज। ट्रिपलआईटी में बीटेक छात्र के आत्महत्या करने और दूसरे की हार्ट अटैक से हुई मौत को लेकर छात्रों का आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार शाम को संस्थान पहुंचे निदेशक प्रो. मुकुल शरद सुतावने ने छात्रों को संवाद के लिए बुलाया। सैकड़ों की संख्या में छात्र और पुलिस की मौजूदगी में निदेशक ने बातचीत शुरू की तो छात्रों का गुस्सा भड़क गया। छात्रों ने संस्थान प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। दिवंगत छात्रों के परिजनों को नौकरी देने, एक करोड़ रुपये मुआवजा और दोषियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। निदेशक ने कहा कि यह निर्णय वह स्वयं नहीं ले सकते। यह मंत्रालय स्तर का मामला है। वह आउटसोर्स से नौकरी पर विचार कर सकते हैं। छात्र देर रात तक अपनी मांग को लेकर अड़े रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.