भदोही, फरवरी 7 -- भदोही, संवाददाता। जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम शैलेष कुमार ने भदोही तहसील में फरियाद सुनी। 98 मामलों में तत्काल टीमों को स्थलीय मुआयना करा 15 का कराया त्वरित निस्तारण कराया गया। डीएम ने जमीनी विवादों में बैठे-बिठाए रिपोर्टिंग करने की बजाय मौके पर जाकर निस्तारण का आदेश दिया। राजस्व एवं पुलिस टीम के लीडर के रूप में एक-एक जनपदीय अधिकारी को नामित करते हुए निर्देशन किया कि टीम लीडर तत्काल उसी दिन प्रकरण का स्थलीय मुआयना करते निस्तारित करें। डीएम के आदेश का असर रहा कि शनिवार की शाम तक 15 मामलों का निस्तारण कर दिया गया। जबकि सात समाधान करने का निर्देश दिया गया। डीएम के सामने कुल 98 प्रार्थना पत्रों में से 15 मामलों में संयुक्त टीम भेज कर निस्तारण कराने का दावा किया गया। उन्होंन...