मेरठ, सितम्बर 17 -- यूपी में मेरठ के खरखौदा के वार्ड-11 स्थित एक मकान पर मंगलवार देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। छत के रास्ते रस्सियों के सहारे से छह बदमाश घर में घुस आए और परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर भीषण डकैती को अंजाम दिया। घर की बच्ची को मार डालने की धमकी देकर सभी को चुप कराए रखा और करीब दो घंटे तक घर को खंगाला। इस दौरान पीड़ित परिवार खौफ के साये में रहा। देर रात करीब दो बजे बदमाशों ने पूरे परिवार को कमरे में बंद कर दिया और फरार हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने बदमाशों को लेकर साक्ष्य जुटाए, लेकिन खास जानकारी हाथ नहीं लगी। मामले को पुलिस दबाने में लगी रही। फिलहाल खुलासे के लिए टीम को लगाया गया है। खरखौदा वार्ड-11 निवासी कांति गिरी जानी क्षेत्र में एक फैक्ट्री में काम करते हैं। परिवार में पत्नी उपदेश, ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.