बस्ती, सितम्बर 7 -- बस्ती, निज संवाददाता। टहलने के निकली एक महिला के गले से उच्चक्के ने सोने की चेन छीन ली। महिला ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोग मदद को दौड़े। लेकिन तब आरोपी चेन लेकर मौके से रफूचक्कर हो गया। महिला की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हुलिए व अन्य साक्ष्यों के आधार पर धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है। देईसाड़ निवासी जितेन्द्र सोनी ने लालगंज थाने पर तहरीर देकर बताया है कि शुक्रवार की रात करीब पौने आठ बजे उनकी माता शकुन्तला देवी अपनी पड़ोसी इसरावती गुप्ता के साथ टहलने के लिए निकली थी। देईसाड़ कस्बे से पॉवर हाउस की तरफ दोनों टहलने के लिए जा रही थीं। तभी अचानक सामने से एक युवक आया और उसने उनकी माता के मुंह पर मोबाइल का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.