आगरा, जनवरी 9 -- थाना खंदौली क्षेत्र के गांव नगला जालिम मौजा सैमरा में रंगबाजी में दबंगों ने घर के बाहर दुकान पर बैठे दुकानदार के मुंह पर सिगरेट का धुआं उड़ाया। विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट की। जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार अरुण पुत्र दिनेश चंद निवासी गांव नगला जालिम मौजा सैमरा गुरुवार देर शाम घर के बाहर बनी दुकान के सामने बैठा था।साथ में परिवार के ही पवन,बब्लू और बहादुर बैठे हुए थे। ये सभी लोग बातचीत कर रहे थे। तभी पास के ही गांव नगला धमाली मौजा सैमरा निवासी आयुष्मान उर्फ गोलू पुत्र जगनमोहन दोस्त के साथ सिगरेट पीते हुए पहुंचा। उसने दुकानदार अरुण के मुंह पर सिगरेट का धुआं उड़ा दिया। इसका अरूण ने विरोध किया तो दबंग ने गाली गलौज कर मारपीट कर दी। पास में बैठ...