लखनऊ, जून 20 -- लखनऊ, संवाददाता। स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कैंसर जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन इंदिरानगर उजाला अपार्टमेंट में हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य मुख कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना, निवारक स्वास्थ्य जांच करना और योग के माध्यम से समग्र स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करना रहा। लोगों का बीपी, शुगर आदि जांच डॉ. एंजेल, डॉ. वैभव दीक्षित ने की। ओरल कैंसर की विशेष जांच लोहिया संस्थान की डॉ. शैली ने की। फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सुमेधा नीलू त्रिवेदी ने बताया कि कार्यक्रम में अमन राजपूत, प्रतिभा मिश्रा, योग गुरु चंद्र प्रकाश उपस्थित रहे। इस मौके पर खुशबू तिवारी, मिराज अहमद, राजीव मिर्जा, रवि कुमार, अविका तिवारी, ऊषा बाजपेई आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.