देहरादून, फरवरी 23 -- शहर कांग्रेस ने कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम के तहत क्रांतिकारी व शिल्पकार स्व. मुंशी हरि प्रसाद टम्टा की पुण्य तिथि पर उन्हें याद किया। कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं ने स्व. मुंशी हरि प्रसाद टम्टा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी व उनके द्वारा सामाजिक बुराई को समाप्त करने के साथ ही आजादी के आंदोलन में दिए गये योगदान को याद किया गया। पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि पूरे उत्तराखंड में हरि प्रसाद टम्टा की पुण्य तिथि मनाई गयी। उन्होंने कहा कि उन्होंने जो समाज के लिए किया उनको याद करते हुए उन्हें नमन करते है व संकल्प लेते है कि जिस तरह दलित समाज को उनके उत्थान व एकीकरण के लिए व वर्ग विभाजन की कुरीति को दूर करने के लिए जो संकल्प उन्होंने ...