उन्नाव, नवम्बर 13 -- उन्नाव। मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा संचालित मुंशी/मौलवी (सेकेंड्री अरबी-फारसी) एवं आलिम (सीनियर सेकेंड्री अरबी-फारसी) परीक्षा साल 2026 के आनलाइन आवेदन-पत्र मदरसे के माध्यम से मदरसा पोर्टल पर भरे जाने की प्रक्रिया 20 नवंबर से शुरू होगी। बताया कि इसके अन्तर्गत परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से राजकोष में जमा करने की अन्तिम अवधि 19 दिसंबर तक निर्धारित की गई है। मदरसों द्वारा आवेदन फार्म को ऑनलाइन भरने की अन्तिम तिथि 20 दिसंबर निर्धारत है। आवेदन पत्रों को नियमानुसार मदरसा पोर्टल से 22. दिसंबर तक लॉक करना है। बताया कि आवेदन निर्धारित अवधि में केवल ऑनलाइन ही स्वीकार होंगे। किसी भी दशा में ऑफलाइन पत्र स्वीकार नही होंगे। परीक्षा शुल्क का विवरण एवं आवश्यक दिशा-निर्देश परिषद की वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर उपलब्ध है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.