पलामू, अगस्त 1 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने जिला कार्यालय में उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम व संचालन संजीत कुमार ने किया। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद भारत के उपन्यास सम्राट माने जाते हैं। वह एक लेखक, देशभक्त, कुशल वक्ता, जिम्मेदार संपादक और संवेदनशील रचनाकार थे। उन्होंने पंच परमेश्वर, गोदान, पुस की रात जैसे दो दर्जन उपन्यास एवं 300 छोटे-बड़े कहानी लिखे थे। उनके युग का विस्तार 1880 ई से 1936 ई. तक यह कालखंड भारत के इतिहास में बहुत महत्व का है। इस अवसर पर घनश्याम पासवान, संतोष कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...