रांची, जनवरी 8 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के चुटिया केतारीबगान निवासी संतोष सोनकर ने अपने मुंशी राजू कुमार समेत अन्य पर व्यापार में 3.20 करोड़ का गबन करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में संतोष ने राजू कुमार, उसके भाई संजय साह और विष्णु साह के विरूद्ध चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। संतोष सोनकर ने पुलिस को बताया कि उनका शुअर की खरीद-बिक्री का व्यापार है। राजू उनके यहां मुंशी का काम किया करता था। शिक्षित होने की वजह से पूरा अकाउंट वही देखता था। इस दौरान कोई ग्राहक पैसा देता था तो वह कंपनी के खाते में आधा रकम डलवाता था। शेष राशि अपने भाईयों के खाते में डलवाता था। करीब पांच साल से यह काम वह लगातार कर रहा था। शंका होने के बाद वह अपने भाई के खाते में ग्राहकों से पैसा मंगवाने लगे। पता चला कि प्रतिदिन 45 हजार रुपए उनके खाते में आए।...