बेगुसराय, फरवरी 10 -- चेरियाबरियारपुर। थाना क्षेत्र के मेहदा शाहपुर पंचायत के चक्की डेरा के नजदीक 29 जनवरी को न्यायलय के मुंशी मो सफ़दर आलम के साथ लूटपाट की गयी थी। उस मामले में पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। थानाध्यक्ष ज्योति कुमार बासु ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध कांड दर्ज की गई थी। उसके बाद अनुसंधान शुरू किया गया। फिर तथ्य और साक्ष्य के आधार पर चार बदमाशों का नाम सामने आया। इसमें एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस लूटकांड की घटना में खाजहांपुर पंचायत के सूरज नगर निवासी किशन पासवान उर्फ़ किशो के पुत्र श्याम सुंदर पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गौरतलब हो कि मंझौल व्यवहार न्यायलय से काम खत्म करने के बाद वो मुंशी अपना घर छौराही थाना क्षेत्र के अमारी गांव जा रहे थे। तभी अचानक बाइक रोक कर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.