लखनऊ, जनवरी 16 -- लखनऊ। मुंशीपुलिया लखनऊ व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई। ब्रजेश पाठक ने नितिन जैन को अध्यक्ष, अभिषेक गुप्ता व अनुज सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एसपी मिश्रा को कोषाध्यक्ष, एसएस यादव (एडवोकेट), ओम प्रकाश सिंह, पीके श्रीवास्तव, ललित राजपाल, अनिल अग्रवाल, राहुल कुमार जायसवाल व संदीप जायसवाल को उपाध्यक्ष, चंदन सिंह को वरिष्ठ संगठन मंत्री, दीपक तिवारी (एडवोकेट) व विनीत जैन को संगठन मंत्री, सुभाष चंद्रा (एडवोकेट) व अनिल तिवारी (एडवोकेट) को विधि सलाहकार, अभिषेक जैन को मीडिया प्रभारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। रामशंकर गुप्ता, राहुल अग्रवाल, गुलशन कुमार जसवानी, अजित यादव, अनुराग मिश्रा, मोमिन सिद्दीक...