उन्नाव, जनवरी 7 -- उन्नाव। मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा संचालित सेकेन्डरी (मुंशी/मौलवी) एवं सीनियर सेकेन्डरी (आलिम) परीक्षा वर्ष 2026 की परीक्षा 9 फरवरी से 14 फरवरी के बीच कराए जाने का निर्णय लिया गया है। परीक्षाएं प्रथम पाली पूर्वान्ह 8 से 11 बजे के तक कराई जाएगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी/प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पाण्डेय ने बताया कि मदरसों एवं परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए समय सारिणी परिषद के मदरसा पोर्टल madarsaboard.upsdc.gov.in पर भी उपलब्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...