मुंगेर, मार्च 19 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय में 22 मार्च को दूसरा दीक्षांत समारोह मनाया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन इसकी तैयारी पूरी कर चुका है। इधर मंगलवार की देर शाम दीक्षांत समारोह को लेकर विद्यार्थियों के लिए निर्देश जारी किया गया है। जिसके तहत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के बीच 20 तथा 21 मार्च को दीक्षा किट के तहत अंगवस्त्र, मालवीय पगड़ी तथा इंट्री पास वितरित किया जाएगा। जानकारी देते हुए मुंविवि के डीएसडब्ल्यू प्रो. बीसी पांडेय ने बताया कि 20 मार्च को स्नातक के सामान्य कोर्स के विद्यार्थियों के बीच दीक्षा किट बांटा जाएगा। 21 मार्च को पीजी, बीएड, विधि स्नातक व अन्य व्यवसायिक कोर्स के विद्यार्थियों को दीक्षा किट उपलब्ध कराया जाएगा। वितरण कार्य दोनों दिन सुबह 11 बजे से शाम 4...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.