मुंगेर, नवम्बर 22 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय को नवंबर माह के वेतनादि मद के लिए बड़ी राहत मिली है। विश्वविद्यालय मुख्यालय तथा 17 अंगीभूत कॉलेजों में कार्यरत 252 नियमित शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों के वेतन भुगतान को लेकर सरकार ने 2.84 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक प्रो. एनके अग्रवाल ने कुलसचिव को भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया है, कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय के अंतर्गत नियमित रूप से सृजित पदों पर कार्यरत शिक्षकों और कर्मियों के वेतन तथा अतिथि शिक्षकों के मानदेय को लेकर राशि उपलब्ध कराई गई है। ---------- 24 नवंबर को डीजे कॉलेज में छूटे छात्रों की आंतरिक परीक्षा मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। आरडी एंड डीजे कॉलेज ने सत्र 2025-29 के स्नातक सेमेस्टर-1 के उन वि...