मुंगेर, दिसम्बर 7 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्थापना के आठ वर्ष पूरे करने की ओर अग्रसर मुंगेर विश्वविद्यालय आज भी अपने स्थायी भवन के इंतज़ार में है। विश्वविद्यालय प्रशासन वर्षों से भूमि चयन, भवन निर्माण और संरचनात्मक विकास की प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग करता रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस प्रगति नहीं हो सकी है। इसका सीधा असर शैक्षणिक गतिविधियों, प्रशासनिक कार्यों और विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं पर दिखाई देता है। विश्वविद्यालय के सुचारू संचालन के लिए पद तो सृजित कर दिए गए, लेकिन नियुक्ति अब तक नहीं हो सकी। नतीजतन, मुंगेर विश्वविद्यालय मुख्यालय आज भी प्रतिनियुक्त कर्मचारियों के सहारे चल रहा है। विभिन्न कॉलेजों और विभागों से प्रतिनियुक्ति पर आए कर्मचारी ही फाइलों से लेकर प्रशासनिक दायित्वों तक का पूरा भार संभाल रहे हैं। मुंवि...