महाराजगंज, अगस्त 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घुघली क्षेत्र के ग्राम चैनपुर निवासी 40 वर्षीय विजय की मुंबई में हादसे में मौत हो गई। युवक वहां शादी-विवाह में सजावट का काम करता था। शुक्रवार शाम को वह एक शादी समारोह में टेंट पर सजावट का काम कर रहा था। इसी दौरान उसकी जेब में रखा मोबाइल अचानक ब्लास्ट कर गया, जिससे उसकी पैंट में आग लग गई। आग लगने से युवक घबरा गया और संतुलन खोने से टेंट से नीचे गिर गया। उसके साथ के लोग उसे स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। मुंबई में रह रहे उसके पिता सुरेश यादव उसे गुजरात के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसका वहीं अंतिम संस्कार कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.