हजारीबाग, फरवरी 10 -- टाटीझरिया प्रतिनिधि मुंबई के पनवेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का शिकार हुए बड़ा डहरभंगा निवासी सुभाष यादव (35) का शव जैसे ही गांव पहुंचा। सिसकियों और चीत्कार से फिजां गमगीन हो गई। पिता की अर्थी से लिपटे मासूम बच्चों और बदहवास पत्नी की चीखें पत्थर दिल इंसान को भी झकझोर दे रही थीं। सुभाष का पार्थिव शरीर सोमवार को जैसे ही उनके पैतृक आवास पहुंचा, परिजनों के सब्र का बांध टूट गया। आंगन से उठती चीख-पुकार ने पूरे क्षेत्र के वातावरण को शोकविह्वल कर दिया। पति के अंतिम दर्शन करते ही पत्नी प्रियंका देवी दहाड़ें मारकर रोने लगीं। सुहाग उजड़ने के गम में वह बार-बार अचेत हो जा रही थीं। मां को इस हाल में देख मासूम बच्चे भी पिता के शव से लिपटकर बिलख रहे थे। सुभाष की मौत से वृद्ध माता-पिता के बुढ़ापे की लाठी टूट चुकी है। हृदय विदारक म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.