वरिष्ठ संवाददाता, फरवरी 3 -- मुंबई निवासी प्रिया शेट्ठी की नृशंस हत्या के मामले में गोरखपुर पुलिस ने सोमवार को सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमी, उसकी पत्नी और ससुर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त स्कूटी, मृतका का जैकेट, आधार कार्ड और पैन कार्ड भी बरामद किया है। एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र प्रसाद और एसपी साउथ दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चारकोप, कांदिवली पश्चिम (मुंबई) निवासी विजय कुमार साहनी, उसकी पत्नी संध्या साहनी और पीपीगंज थाना क्षेत्र के तिघरा टोला सपहिया निवासी उसके ससुर रामबिलास साहनी के रूप में हुई है। विजय मूल रूप से सहजनवा क्षेत्र के माडर गांव का निवासी है। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से जांच...