आजमगढ़, दिसम्बर 6 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद की पुलिस ने मुंबई से खोए हुए 80 एंड्रायड फोन बरामद किए हैं। जिनकी कीमत 16 लाख रुपये है। एसपी ग्रामीण की उपस्थिति में शुक्रवार को बरामद फोन को मुंबई पुलिस को सौपा गया। मुंबई की पुलिस बरामद फोन संबंधित लोगों को सौंपेगी। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि मुंबई में लोगों फोन गुम हुए थे। लोगों ने इसकी शिकायत सीआईआर पोर्टल पर दर्ज कराई थी। मुंबई से चार सदस्यीय टीम फोन बरामद करने के लिए आजमगढ़ आई थी। जनपद की सीआईआर टीम ने सहयोग किया। 80 मोबाइल फोन बरामद किया गया। उसे मुंबई पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि जिस तरह से आजमगढ़ की पुलिस सीआईआर पोर्टल पर खोए फोन को ट्रेस करती है, उसी तरह से मुंबई की पुलिस भी ट्रेस की थी। जनपद की पुलिस करीब छह करोड़ के फोन बरामद कर चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्...