गिरडीह, जनवरी 21 -- झारखंडधाम/रेम्बा, हिटी। जनसंघ काल से भाजपा के निष्ठावान सिपाही रहे कैलाश प्रसाद साहू लगभग छह माह बाद इलाज करवाकर मुंबई से मंगलवार को पैतृक आवास जमुआ प्रखंड के मल्हो पहुंचे। स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। स्वास्थ्य की जानकारी लेने कई लोग पहुंचे। पार्टी के नेताओं की उपेक्षा से वे आहत हैं। मन बहुत व्यथित दिखा। साहू पूर्व सांसद रीतलाल प्रसाद वर्मा तथा पूर्व प्रमुख डॉ. जगदीश कुशवाहा के करीबी सहयोगी रहे हैं। पूर्व विधायक शुकर रविदास के विधानसभा चुनाव के समय जमुआ के कार्यालय प्रभारी रहे। उन्होंने संगठन के लिए लगातार पांच चुनावों में जमुआ विधानसभा क्षेत्र में संयोजक की भूमिका निभाई। वहीं चुनाव कार्यालय के कोषाध्यक्ष के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली। जमीनी पकड़, प्रखर वक्तृत्व, साफ-सुथरी छवि और पार्टी के प्रति समर्पण उनकी पह...