बिहारशरीफ, दिसम्बर 11 -- राजगीर, निज संवाददाता। मुंबई से चलकर राजगीर आने वाली ट्रेन से रेल थाना की पुलिस ने गुरुवार को 36 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने बताा कि प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन आयी। सर्च अभियान के दौरान एक बोरा से शराब की बोतलें बरामद की गयी। अज्ञात धंधेबाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...