मिर्जापुर, अप्रैल 29 -- मिर्जापुर, संवाददाता। मुंबई मेल से यात्रा कर रहे एक बैंक पीओ की रविवार रात पैंट्रीकार का भोजन करने के बाद हालत बिगड़ गई। ट्रेन में ही उनकी मौत हो गई। वह मुंबई से अपने घर बोकारो (झारखंड) जा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बोकारो (झारखंड) जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा निवासी 24 वर्षीय सादाब आलम मुंबई में एचडीएफसी बैंक में लगभग दो साल से पीओ पद पर तैनात थे। कुछ दिन पहले उनका स्थानांतरण हजारीबाग में हो गया। दो दिन बाद उन्हें ज्वाइन करना था। शनिवार की रात वह मुंबई मेल के एसी कोच बी-4 में सवार हुए। रविवार की रात लगभग नौ बजे उन्होंने पैंट्रीकार से भोजन मंगवा कर किया। इसी बीच उनकी हालत बिगड़ गई। अचेत होकर अपनी सीट पर गिर गए। अन्य यात्रियों ने तत्काल इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम को दी। त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.