सिद्धार्थ, दिसम्बर 16 -- बेंवा, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के पोखरा काजी गांव के एक युवक की मुंबई में काम करने के दौरान ऊपर लोहे का जाली गिरने से सोमवार को मौत हो गई। शव के पीएम की प्रक्रिया मुंबई में ही पूरी हो गई है जिस गांव लाया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पोखरा काजी के प्रधान प्रतिनिधि मनोज यादव ने बताया कि गांव का सूरज यादव (20) पुत्र राजकुमार मुंबई में बिल्डिंग निर्माण के सिलसिले में किसी ठेकेदार के साथ मजदूरी करता था। सोमवार को भी काम कर रहा था। दोपहर को जब वह बाहर निकलने लगा तभी बिल्डिंग के ऊपर से उस पर लोहे की जाली गिर गई। इससे सिर पर चोट आई और काफी रक्तस्राव होने लगा। नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.