गंगापार, जनवरी 9 -- हंडिया थाना क्षेत्र के छीड़ी गांव निवासी रामप्यारे बिंद का 22 वर्षीय पुत्र गंगाराम बिंद मुंबई में रहकर शटरिंग का कार्य करता था। बीते दिनों काम के दौरान वह बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार देर शाम उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव जैसे ही गांव पहुंचा, परिवार में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। मां-बाप और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। हर कोई गंगाराम की असमय मौत पर दुख व्यक्त करता दिखाई दिया। गांव में गम का माहौल छा गया। लोग अपने-अपने घरों से निकलकर दिवंगत युवक के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। गांव में इस दर्दनाक हादसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.