मथुरा, दिसम्बर 14 -- मथुरा। मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित वर्ल्ड कांग्रेस ऑन क्रोनो मेडिसिन के दीक्षांत समारोह में मथुरा के वरिष्ठ फिजीशियन डा. भरत गुप्ता को फैलोशिप इन क्रोनो मेडिसिन अवार्ड एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एवं ब्रोनोमेडिसिन क्षेत्र के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त डा. आरबी सिंह ने यह सम्मान दिया। चेयरमैन पद्‌मश्री डा. शशांक जोशी, सांइटिफिक चेयरमैन डा. अनुज माहेश्वरी, सेक्रेटरी डा. मंगेश, सेक्रेटरी जनरल डा. नरसिंह वर्मा द्वारा डा. भरत गुप्ता की उपलब्धियों, शोधकार्य एवं उल्लेखनीय योगदान की सराहना की। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी डा. भरत गुप्ता को अनेक प्रतिष्ठित संस्थाओं से फैलोशिप अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इनके अनेक आर्टिकल प्रमुख जनरलस में प्रकाशित हो चुके हैं। डा. भरत भूतेश्व...