मुंबई, जनवरी 22 -- Mayor Election: महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) की कमान इस बार फिर एक महिला के हाथों में होगी। गुरुवार को आए लॉटरी के नतीजों के अनुसार, बीएमसी में महापौर का पद 'सामान्य श्रेणी की महिला' के लिए आरक्षित किया गया है। राज्य सरकार सभी 29 नगर निगमों/महापालिकाओं के लिए महापौर पद के आरक्षण का निर्धारण लॉटरी पद्धति के जरिए करती है। इस प्रक्रिया के दौरान मुंबई नगर निगम के लिए निकाला गया ड्रा सामान्य वर्ग की महिला के पक्ष में गया है। अब इस आरक्षण के बाद यह तय हो गया है कि बीएमसी की नई मेयर महिला होगी। इस पद के लिए सत्ताधारी भाजपा और शिवसेना में रस्साकसी जारी है। इसके साथ ही इस लॉटरी पर विवाद भी छिड़ गया है। शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट ने लॉटरी ड्रॉ करने के तरीकों पर आपत्ति जताते हुए सवाल उठाए हैं कि ओबीसी आरक्षण के ड्रॉ म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.