नई दिल्ली, अगस्त 16 -- मुंबई में जोरदार बारिश से जन-जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। जलभराव की वजह से परिवहन ठप हो गया है और लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें मुंबई, पालघर, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिले शामिल हैं। वहीं नासिक, पुणे, सतारा, जलगांव और गढ़चिरौली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई में कुरला, अंधेरी सबवे, चेंबूर, मिलान सबवे, गांधी मार्केट और किंग्स सर्कल समेत कई प्रमुख स्थानों पर जलजमाव हो गया है। गांधी मार्केट इलाके में वाहनों की आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बीएमसी ने जानकारी दी है कि मौसम विभाग ने शहर में रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में जब तक जरूरी ना हो घर से बाहर निकलने से परहेज किया जाए। मौस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.